ऋषिकेश की रिपोर्ट :-
नालन्दा –
मानपुर थाना क्षेत्र के तिउरी गांव मारपीट के आरोपित बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को एसपी आवास का घेराव कर जान माल के सुरक्षा की गुहार लगाया।
ग्रामीणों का कहना है कि उनलोगों का बाजार बिहारशरीफ पड़ता है । बिहारशरीफ से लौटने के दौरान रामजीचक गांव के कुछ बदमाशों द्वारा अक्सर लूटपाट, मारपीट,गाली गलौज और छिनतई की घटना को अंजाम दिया जाता है । 2 सितंबर को तिउरी गांव निवासी राहुल कुमार जब काम कर घर लौट रहा था तभी रामजीचक गांव के आधा दर्जन बदमाश उसके साथ लूटपाट करने लगा जिसका विरोध करने पर मारपीट किया। इसके बाद जब कुछ ग्रामीण समझाने पहुचे तब मंतोष उर्फ गौतम कुमार, गनौरी प्रसाद के साथ मारपीट कर दिया । उसी रात बदमाशों के खिलाफ बिहार थाना में एफआईआर दर्ज कराया गया है । मगर पुलिस द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी है।
ग्रामीणों ने एसपी आवास का घेराव करते हुए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम एवं दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग किया है।
सूचना मिलते ही सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को कार्रवाई व सुरक्षा का भरोसा दिलाया । इस मौके पर उन्होंने कहा कि उस रास्ते में पुलिस की पैदल गस्ती रहेगी साथ ही समय-समय पर सर्किल इंस्पेक्टर और थानाध्यक्ष भी वहां गश्ती करेंगे । ताकि लोग भयमुक्त होकर रह सकें। इस मामले में सदर डीएसपी डॉ. शिवली नोमानी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ग्रामीणों की समस्या सुनी जा रही है। जो भी दोषी होंगे उनपर कड़ी कार्यवाई की जाएगी।
बाइट – 1 डॉ शिब्ली नोमानी 2 पीड़ित ग्रामीण
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




