आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट :-
भोजपुर जिले में सड़क दुर्घटना में एक शख्स के पानी में डूब कर मौत हो गई है। घटना अगिआंव बाजार थाना के एआर गांव की है जहां 20 वर्षीय मुकेश कुमार अपने घर से बाइक पर सवार होकर बाजार के लिए निकला था। उसी दौरान मुकेश का बाइक अनियंत्रित होकर गांव के नहर में जा गिरा जिसमें मुकेश और उसके एक दोस्त को गंभीर चोट आई वहीं मुकेश की मौत नहर के पानी में डूबने से हो गई ।जबकि दूसरा घायल किसी तरह से जान बचाकर नहर से निकल गया ।घटना की जानकारी मिलते ही अगिआंव बाजार थाना ने मृतक मुकेश के शव को नहर से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेजा जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका पोस्टमार्टम कराया गया। घटना के बाद से परिवार में कोहराम की स्थिति है।
बाईट/-परिजन(मृतक)




