आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट :-
शिक्षक दिवस के अवसर पर जिले में कई जगह तरह-तरह के प्रतियोगिता और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। इसी कड़ी में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा आयोजित क्रॉसवर्ड निबंध ओलंपियाड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिस में शामिल सभी प्रतिभागियों को जो लोग विजेता घोषित हुए उनको जिलाधिकारी भोजपुर राजकुमार के द्वारा अवार्ड देकर सम्मानित किया गया ।इस अवॉर्ड के दौरान जिला स्तर के जो भी प्रतिभागी क्रॉसवर्ड निबंध और ओलंपियाड प्रतियोगिता में शामिल हुए थे उनको मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवार्ड समारोह के दौरान सभी छात्र छात्राओं में काफी उल्लास देखा गया ।सम्मान समारोह के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी भोजपुर सहित कई वरीय पदाधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल रहे।




