बड़हिया में नेता प्रतिपक्ष का जोरदार स्वागत, माँ बाला त्रिपुर सुंदरी की पूजा किये!

SHARE:

शशिकांत मिश्रा की रिपोर्ट :-

बड़हिया में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे बड़हिया। उत्साहित समर्थकों ने किया भरपूर स्वागत

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा दो दिवसीय दौरे पर लखीसराय पहुंचे जहां बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। बताते चलें कि नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद पहली बार दो दिवसीय दौरे पर अपने विधानसभा पहुंचे जहां जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने फूल माला एवं ढोल नगाड़े के साथ स्वागत किया। इसके बाद विजय सिन्हा बड़हिया नगर स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां बाला त्रिपुर सुंदरी जगदम्बा मंदिर पहुंचे जहां पूजा अर्चना किया। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे के सवाल पर कहा कि जो बिहार में एकता स्थापित नहीं कर सके, बिहार में लोगों के साथ छल-कपट कर विश्वास को तोड़ते हुए राजनीतिक सिद्धांत को तिलांजलि देते हुए अराजकता के वातावरण बनाकर देश में कैसे एकजुट थर्ड फ्रंट का बना पाएंगे?

बड़ा कठिन है। वहीं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह द्वारा राज्यसभा सांसद सुशील मोदी पर दिए गए बयान को टाल गए। जबकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बीजेपी को 50 सीट पर सीमटा देने के सवाल पर कहा कि वो विपक्ष को 50 सीट पर सीमटाना चाहते हैं। जिस दिन विपक्ष इनका चेहरा में आगे करेगा 50 सीट आगे पार नहीं करेगा। वहीं जिले में बाढ़ के सवाल पर कहा कि वो प्रभावित इलाकों का दौरा करने आए हैं। बाढ़ से निजात के लिए ठोस और स्थायी कदम उठाना चाहिए, सिर्फ खानापूर्ति से काम नहीं चलेगा।

Join us on:

Leave a Comment