रवि शंकर शर्मा :-
केन्द्र सरकार पर करारा प्रहार के साथ मोकामा में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का तीन दिवसीय सम्मेलन शुरू।
केंद्र सरकार पर करारा प्रहार के साथ ही आज भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का तीन दिवसीय 24वाँ जिला सम्मेलन मराँची में शुरू हो गया।मराँची दक्षिणी पंचायत स्थित किसान भवन में आयोजित सम्मेलन में विधायक रामरतन सिंह,विधायक सूर्यकांत पासवान,पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव अमरजीत कौर सहित कई बड़े नेता और सैंकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।सबों का स्वागत करते हुए कैलाश प्रसाद ने केन्द्र सरकार पर जमकर हमला किया।पार्टी की राष्ट्रीय सचिव अमरजीत कौर ने केन्द्र सरकार की खूब आलोचना की और भारतीय जनता पार्टी पर धर्म के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया। बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के लिए केन्द्र सरकार के नीतियों को दोषी ठहराया और अग्निवीर योजना का विरोध किया। हुए केंद्र सरकार की आलोचना की।बखरी व तेघड़ा विधायक सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।मंगलवार को तीन दिवसीय सम्मेलन समाप्त हो जाएगा।




