मनोज कुमार की रिपोर्ट :-
हर्षोल्लास के साथ मनी उदासीनाचार्य भगवान श्रीचंद्र की 528 वी जयंती , नए सत्र के लिए 25 सदस्यीय समिति गठित ,
- बिहार , झारखंड , उत्तर प्रदेश , दिल्ली , महाराष्ट्र के प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में शिरकत किया गया।
गया उदासीन गृहस्थ समाज उत्थान परिषद की ओर से गया के एम एस वाई रिजॉर्ट में उदासीनाचार्य भगवान श्रीचंद्र की 528 वी जयंती पर दो दिवसीय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का बड़ा उदासीन पंचायती अखाड़ा गया के महंत दुर्वेश दास ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। इस मौके पर सामूहिक रूप से श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीचंद्र की आरती , भजन एवं अरदास में भाग लिया। समारोह को संबोधित करते हुए महंत दुर्वेश दास ने भगवान श्रीचंद्र के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सनातन धर्म की रक्षा में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीचंद्र ने अपने जीवन का उद्देश्य स्पष्ट रूप से परिभाषित करते हुए कहा था- “चेतहुँ नगरी तारहूं गांव , अलख पूरख का सिमरयूँ नाव” । आज के परिवेश में हमें गांव गांव , नगर नगर जाकर जनमानस में चेतना जागृत करना होगा। हम उदासीनों को मनुष्यता का धारण करना होगा। धैर्य , दया , शालीनता , क्षमा , संयम आदि गुणों को अपनाते हुए समाज के उत्थान के लिए काम करने की आवश्यकता है। इससे पूर्व संस्था के सचिव विष्णु नारायण चौबे ने संस्था द्वारा किए गए कार्यों से प्रतिभागियों को अवगत कराया। उन्होंने उदासीन गृहस्थ समाज से दहेज रहित शादी पर जोर देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा समाज के गरीब , निराश्रित परिवारों को हर संभव सहयोग प्रदान करने की लगातार काम करने की जरूरत है। समारोह में विभिन्न प्रांतों से आए प्रतिनिधियों ने संबोधित करते हुए समाज की विभिन्न समस्याओं एवं सामाजिक कुरीतियों पर प्रकाश डालते हुए इसे खत्म करने का संकल्प लिया। समारोह में नए सत्र 2022-2023 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नए सत्र के लिए दिनेश कुमार मिश्रा को अध्यक्ष , विष्णु नारायण चौबे को सचिव , अजय कुमार दास को सह सचिव , अमित कुमार गौरव को कोषाध्यक्ष , उदित नारायण दास को संगठन मंत्री , विमलेन्दु चैतन्य को प्रवक्ता सहित 25 सदस्य कार्यसमिति निर्वाचित हुई। इस अवसर पर धनबाद से बीएम देव , सिमरिया से नारायण दास , पलामू से अखिलेश दास , पटना से डॉक्टर सुखमणि दास , बक्सर से विजय कुमार पांडे , बरही से उषा देवी , बरही से ही राम सागर दास , गया से सतीश कुमार पांडे , कटिहार से निरंजन कुमार , खगड़िया से विजय कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।




