ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-
खबर वैशाली से है जहाँ एक महिला सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई जिससे पूरे महकमे में शोक की लहर है।महिला सब इंस्पेक्टर पूजा सिंह पीएसआई में भर्ती हुई थी और अब सब इंस्पेक्टर बन गई थी जो जंदाहा थाना में तैनात थी।पूजा सिंह सात माह की गर्भवती थी और इसी दौरान दर्द शुरू हुआ जिसके बाद स्थानिए अस्पताल में ईलाज कराने के बाद पटना में भर्ती कराया गया था लेकिन पूजा सिंह की मौत हो गई और उनका मिस कैरेज भी हो गया था।इस बाबत महुआ

एसडीपीओ पूनम केसरी ने बताया कि यह घटना झकझोर देने वाली है और विभाग के लिए बड़ी क्षति है।उन्होंने कहा कि हाजीपुर पुलिस लाइन में पूजा सिंह को राजकीय सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी गई है और परिजनों को शव सौंप दिया गया है महिला पुलिस पदाधिकारी की असामयिक निधन से हर कोई स्तब्ध है और पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर है।

बाइट-पूनम केसरी,एसडीपीओ महुआ।




