चुनावी मोड में मोकामा भाजपा डॉ. संजय जायसवाल का भव्य स्वागत !

SHARE:

रवि शंकर शर्मा :-

मोकामा में विधान सभा उपचुनाव होना है , ऐसे में चुनावी रंग चढ़ना भी लाजमी है , आज सुबह नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा का मोकामा में भव्य स्वागत किया गया , तो शाम में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल का मोकामा मुखिया संघ के अध्यक्ष और हथिदह के मुखिया शशि शंकर शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों बाईक सवार कार्यकर्ताओं ने बीजेपी का झंडा लिए स्वागत किया ,


श्री जायसवाल बेगूसराय की ओर से जैसे ही हथिदह पहुँचे सैकड़ों बाईक सवारों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया , ज़िलाध्यक्ष डॉक्टर सियाराम सिंह ,भाजयुमो जिलाध्यक्ष अवनीत गुंजन,वरिष्ठ भाजपा नेता संजय कुमार , भाजपा नेता और मुखिया शैलेंद्र प्रसाद , उप प्रमुख सौरभ कुमार , निलेश कुमार पवन , अविनाश कुमार चंदन , दिलीप कुमार टूनटून ,प्रवीण कुमार सोनी, मनोज कुमार आदि नेताओं के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को हथिदह से मोकामा तक पहुँचाया ।
शशि शंकर शर्मा ने बताया की प्रदेश अध्यक्ष का मोकामा में दो दिवसीय प्रवास है जिसमें पार्टी के विस्तार से लेकर मोकामा विधानसभा के अंतर्गत प्रमुख समस्याओं और उनके निराकरण को लेकर वे पार्टी के सामने अपनी बात रखेंगे ,वहीं ज़िलाध्यक्ष डॉक्टर सियाराम सिंह ने कहा की यहाँ कुल सात बैठकें होनी है ,इन बैठकों में संगठन विस्तार के साथ ही मोकामा उपचुनाव पर भी चर्चा किया जाना है !

Join us on:

Leave a Comment