पंकज कुमार की रिपोर्ट :-
जहानाबाद :-रास्ता विवाद को लेकर 2 गांव के लोग आमने सामने भीड़ गये और जमकर पथराव एक दूसरे पर किया। इस दौरान हवाई चक्र फायरिंग भी किए जाने की आरोप मिश्रबीघा के लोगों ने लगाया है। घटना के बाद मिश्र बीघा गांव के सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एसपी आवास का घेराव कर न्याय की गुहार लगा रहे हैं। यह मामला जहानाबाद के काको थाना के एनवा एवं मिश्र बीघा गांव के बीच की बताई जा रही है। बीते रात्रि मित्र बीघा गांव के समीप हो रहे सड़क निर्माण को लेकर सड़क पर बनाए गए ब्रेकर का विरोध कर एनवा गांव के लोग ब्रेकर को तोड़ना चाह रहे थे इस दौरान दोनों गांव के लोग आपस में भीड़ गए। देखते ही देखते दोनों से पथराव होने लगी इस पथराव की घटना में दो तीन लोगों की जख्मी हो जाने की भी सूचना है। पथराव के दौरान हवाई फायरिंग भी हुई। घटना को लेकर एसपी आवास का घेराव कर रहे मिश्र बीघा का गांव के लोगों का कहना है कि रात्रि में एनवा गांव के लोग सड़क पर बने ब्रेकर का विरोध किया और महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया।। इस बात को लेकर दोनों से पथराव हुआ। महिलाओं ने बताया कि एनवा गांव के लोग गंदी गंदी गाली दे रहे थे जिसका हम लोगों ने तीव्र विरोध किया। मौके पर पहुंची पुलिस भी एनवा गांव के लोगों को समझाया लेकिन वह लोग मानने को तैयार नहीं थे। अंततः हम लोग एसपी आवास पहुंचे हैं कि एसपी साहब हम लोगों को न्याय दें और दोषी पर कार्रवाई करें। इस बाबत काको थानाध्यक्ष ने बताया कि एनवा व मिश्र बीघा गांव के बीच ब्रेकर को लेकर विवाद हुआ जिसमें दोनों गांव के लोग आपस में भिड़ गए मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों गांव के लोगों को समझाया और मित्र बीघा गांव के लोगों को लिखित आवेदन देने को कहा है लेकिन इन लोगों के द्वारा किसी प्रकार का आवेदन नहीं दिया गया है सीधे मिश्र बीघा गांव के लोग एसपी आवास पहुंच गए हैं अगर उनके द्वारा लिखित आवेदन दिया जाता है तो निश्चित रूप से कारवाई किया जाएगा




