कुंदन कुमार की रिपोर्ट :-
बांका जिले के बाराहाट क्षेत्र में स्थित अन्नदाता फिश फिड प्लांट में चोरी होने के मामले को लेकर पलियार निवासी ,सह प्लांट के संचालक अलका सिंह ने शनिवार को बाराहाट थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के द्वारा करीब दस लाख की संपति की
चोरी कर लेने का जिक्र करते हुए थाने में लिखित आवेदन दिया है ।आवेदन में अलका सिंह ने कहा है कि थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबूडीह (धोवनी) गांव के समीप मेरा अन्नदाता फिश फीड प्लांट है।जब शनिवार दोपहर लगभग एक बजे अपने प्लांट पर पहुंचा तो देखकर हैरान रख गया प्लांट का मेन गेट का ताला खुला हुआ था।जब अंदर जाकर देखा तो प्लांट का कई महत्वपूर्ण सामान गायब था।जो अज्ञात चोरों द्वारा चुरा ली गई थी।जब वारिकी से देखा तो अज्ञात चोरों द्वारा प्लांट पर लगे कई कीमती सामान गायब कर दिया था,चोरो ने प्लांट से एक हौंडा जनरेटर,एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा,सिलाई मशीन, इलेक्ट्रॉनिक पैनल,बड़ा जनरेटर का बैटरी ,पानी मोटर ,दाना बनाने वाला पूरा सेट सोलर के साथ,दो स्टैंड फैन ,एक अन्य मोटर, मेन मोटर रिपेयर, गैस सिलेंडर ,सहित अन्य सामानों की चोरी कर ली है ।जिसमें लगभग सभी सामान की कीमत करीब 10 लाख बताई जा रही है।इस संबंध में थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया की मामले को लेकर जांच की जा रही है।व पुलिस इस दिशा मे कारवाई में जुट गई है।




