रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार :-
दबंगों ने तलवार से वार कर 10 लोगों को किया लहूलुहान,दो पटना रेफर
पर्व जब आता है तो लोग के बीच आपसी सद्भावना और प्रेम बढ़ती है लेकिन अब तो पर्व के नाम पर भी लोग डरते हैं पर्व मनाना
जमुई जिला के सिकंदरा थाना क्षेत्र में गणेशजी कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो बच्चों के बीच हुए झगड़ा में बढ़ा विवाद
जमुई सिकंदरा थाना क्षेत्र के सुंदरबाद गांव में शुक्रवार की रात दो बच्चों के बीच हुए झगड़े को छुड़ाने के दौरान दबंगों ने एक ही परिवार के 10 लोगों को तलवार से वार कर बुरी तरह लहूलुहान कर दिया। सभी घायलों को स्वस्थ्य केंद्र अलीगंज में भर्ती कराया गया, जहां से आठ लोगों को देर रात सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां डॉक्टर विशाल आनंद के द्वारा इलाज के दौरान दो लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया। जबकि छह लोगों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। रेफर किए गए घायलों में रीना देवी और कामेश्वर यादव शामिल हैं जबकि सदर अस्पताल में इलाजरत घायलों में प्रह्लाद कुमार,रामप्यारे यादव,संटू कुमार,पुष्पा कुमारी,सूमा देवी और रिंकू देवी शामिल हैं। बताया जाता है कि गांव में गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया जा रहा था इस दौरान दो बच्चों के बीच झगड़ा हो गया।उसके बाद सभी लोग बारी-बारी से झगड़ा को छुड़ाने पहुंचे तो नागेश्वर यादव, जिनेश्वर यादव, नरेंद्र देव, विकास कुमार,सुनील कुमार, प्रमोद कुमार,सुरेंद्र यादव, संजीव कुमार,अजय यादव, मिथलेश कुमार, सिंघेश्वर यादव समेत अन्य लोगों द्वारा तलवार, खंती और लोहे के रड से हमला कर एक ही परिवार के 10 लोगों को बुरी तरह घायल कर दिया गया। फिलहाल रेफर किए गए दो घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। रात ज्यादा होने की वजह से फिलहाल पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दी गई है।
बाइट –घायल परिजन




