प्रशांत कुमार की रिपोर्ट :-
बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह लगातार बाढ़ ग्रस्त इलाकों का दौरा कर रहे हैं ।आज दूसरे दिन स्टीमर से शाम्हो प्रखंड का दौरा की। गिरिराज सिंह बाढ़ पीड़ितों से मिलने के बाद बिहार सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि शाम्हो दियारा के साथ बिहार सरकार भेदभाव कर रही है बिहार में चाचा भतीजे के नई दोस्ती होने के बाद स्ट्रीमर से राघोपुर गए ,जाना भी चाहिए लेकिन क्या शाम्हो की जनता उनका वोटर नहीं है देश के प्रधानमंत्री बनने चले हैं लेकिन उन्हें राज्य के जनता के साथ भेदभाव करेंगे । गिरिराज सिंह ने कहा कि आप भेदभाव नहीं रखे हैं आप बिहार के मुख्यमंत्री हैं उप मुख्यमंत्री हैं। जिला प्रशासन से अविलंब चारा के साथ-साथ अन्य राहत देने की मांग की है। गिरिराज सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर बाढ़ पीड़ितों को सही से राहत कार्य नहीं किया गया तो बाध्य होकर भाजपा को संघर्ष का रास्ता अपना आएगा। गिरिराज सिंह ने कहा कि बेगूसराय का आधा क्षेत्र बाढ़ प्रभावित और आधा क्षेत्र सुखाड़ है इसलिए इसे आपदा क्षेत्र घोषित किया जाए।
बाईट- गिरिराज सिंह केंद्रीय मंत्री




