ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-
हाजीपुर- नगर थाना क्षेत्र के गांधी चौक के निकट लड़की के छेड़खानी करने से मना करने पर ट्रैफिक पुलिस को एक युवक ने चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल पुलिस को इलाज के लिए आनन-फानन में सदर अस्पताल हाजीपुर भर्ती कराया गया। वही पूछताछ के लिए युवक युवती को नगर थाने पर लाया गया। घायल पुलिसकर्मी राज किशोर राय बताया गया है। घायल ने बताया कि गांधी चौक पर ड्यूटी के दौरान एक युवक युवती को छेड़ रहा था। मना करने पर युवक ने पैकेट से चाकू निकालकर हमला कर दिया।




