जमीन कारोबारी को 5 बदमाशों ने घेरकर मार दी गोली!

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट :-

(लैंड व्यवसाई को बदमाशों ने मार दी गोली)

भागन बिगहा ओपी क्षेत्र के बबुर्बन्ना के समीप शुक्रवार की रात पूर्व से घात लगाए 5 बदमाशों ने लैंड व्यवसाई को गोली मार दी।जख्मी बबुर्बन्ना निवासी स्वर्गीय श्री पासवान के 43 वर्षीय पुत्र देव आनंद कुमार को परिजन व ग्रामीण इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर आएं। गोली अधेड़ के बाएं पैर की जांघ में लगी है। घटना की सूचना पाकर पुलिस जांच में जुट गई। रुपया लेनदेन विवाद में घटना का आरोप रहुई निवासी रानी गोप के पुत्र रजनीश कुमार और उसके सहयोगियों पर लगाया जा रहा है।
जख्मी ने बताया कि वह जमीन खरीद बिक्री का व्यवसाय करते हैं। वार्ड सदस्य के पति शिव शंकर कुमार उन्हें खाने पर बुलाए थे। रात में वह बाइक से उनके घर जा रहे थे। उसी दौरान आंगनबाड़ी केंद्र के समीप सड़क किनारे पूर्व से घात लगाए 5 बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगने पर वह मौके पर गिर गए। इसके बाद बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए। गोली मारने वालों में एक रहुई निवासी रजनीश कुमार था। कुछ साल पहले वह जमीन खरीद बिक्री कराए थे। जिसका रुपया के लेनदेन का विवाद रजनीश से चल रहा था। इसी खुन्नस में उनकी हत्या का प्रयास हुआ। ओपी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि भूमि विवाद में घटना प्रतीत हो रहा है। पुलिस जांच में जुट गई है। लिखित शिकायत मिलने पर केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई करेगी।

बाइट।जख्मी की पत्नी

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment