डोभी प्रखण्ड में आकाशीय बिजली का कहर एक परिवार के तीन लोग तथा एक अन्य की मौत।

SHARE:

मनोज कुमार की रिपोर्ट :-

गया जिला के डोभी प्रखंड अंतर्गत नगर पंचायत डोभी के डोभी ओवर ब्रिज के पीछे के रहने वाली महिला अनिता देवी कि मौत आकाशीय बिजली से हो गयी साथ में दो बच्चे भी घायल हो गए l मृतिका अनिता देवी कि पहचान डोभी के रंजन कुमार के पत्नी के रुप में कि गई है l मृत्तिका अनिता देवी अपने खेत पर काम करने गई हुई थी, आकाशिये बिजली गिरने से अनिता देवी कि मौत हो गईl परिजनों ने तत्काल अनिता देवी एवम दोनो बच्चों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी लाया जहां डॉक्टरों ने अनिता देवी को मृत घोषित कर दिया एवम दोनों बच्चों सन्नी कुमार उम्र 4साल एवम शिवानी कुमारी उम्र 2 साल को बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कालेज भेज दिया गया लेकिन शायद ईश्वर को मंजूर नहीं, बच्चों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया l वहीं डोभी प्रखण्ड के रटनी गांव के सीता देवी कि मौत हो गई हैl रटनी के संतोष यादव कि पत्नि सीता देवी अपने खेत पर काम कर रही थी जो अकाशिये बिजली चपेट में आ गई l

Join us on:

Leave a Comment