स्मार्ट सिटी में गुणवत्ता जाँच के लिये IIT पटना की टीम पहुँची मुजफ्फरपुर

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-

मुजफ्फरपुर

स्मार्ट सिटी के तहत हुए कामों की गुणवत्ता की जांच के लिए दूसरी बार आईआईटी पटना की तीन सदस्यीय टीम मुजफ्फरपुर पहुंची। टीम द्वारा सभी पूर्ण और चल रही योजनाओं की क्वालिटी कंट्रोल, तकनीकी गुणवत्ता के अलावा अन्य कई बिंदुओं पर जांच की। शुक्रवार को करीब 6 घंटे तक टीम के सदस्यों ने सिवरेज नेटवर्क का जायजा लिया। खासकर बड़े प्रोजेक्ट की जांच पर विशेष जोर दिया। टीम के सदस्यों ने कमियों के बारे में भी संबंधित प्रोजेक्ट के टेक्निकल मैनेजर से जानकारी भी ली। जांच टीम में सामिल सदस्यों ने बताया कि नगर आवास विभाग द्वारा तकनीकी जांच के लिए आईआईटी पटना को एजेंसी बनाया गया है। योजना की गुणवत्ता के जांच के बाद ही संवेदक को राशि का भुगतान किया जाना है। जांच के दौरान जो भी कमियां पाई जाएगी उसमें सुधार करने का निर्देश दिया जाएगा। लेकिन जब तक एजेंसी के काम से पूरी तरह संतुष्ट नहीं होगी तब तक प्रोजेक्ट को अधूरा माना जाएगा। रिपोर्ट का इंतजार है।कल भी जांच की जायेगी।

बाइट

Join us on:

Leave a Comment