प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-
बेगूसराय में आठ प्रखंड क्षेत्र में गंगा की बढ़ती जल स्तर के वजह से सैकड़ों गांव में बाढ़ आ गया है। उन प्रखंड में बाढ़ आया है जो गंगा के सटे इलाके हे वह गंगा के जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की चपेट में हैं। जिसमें से मटिहानी, बछवारा, शामहो, शाहपुर कमाल समेत आठ प्रखंड शामिल है आज बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बाढ़ ग्रस्त इलाकों का दौरा किया। गिरिराज सिंह बछवारा प्रखंड के चमथा दियारा में बाढ़ प्रभावित इलाकों में दौरा किया और बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। इलाके का निरीक्षण करने के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार में हर साल बाढ़ आती है लेकिन इसका परमानेंट सलूशन अबतक नहीं हो पाया है बिहार में सरकार में रहे हैं नीतीश कुमार के साथ मंत्री भी रहे हैं आज बेगूसराय का आधा हिस्सा जहां बाढ़ से प्रभावित है वही आधा हिस्सा से ज्यादा सुखार से ग्रसित है बाढ़ पीड़ितों के बीच बचाव और राहत कार्य नहीं चल रहा है बाढ़ पीड़ितों के बीच नाव का परिचालन, भोजन की व्यवस्था ,पशु के लिए चारे की व्यवस्था समेत हर संभव मदद की जरूरत है। गिरिराज सिंह ने कहा कि एसडीओ से बात कर पशु चारे की व्यवस्था करने का आग्रह किया गया है इसके साथ ही बिहार सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि इतने सालों से बाढ़ आ रही है लेकिन आज तक बाढ़ रोकने के समुचित व्यवस्था नहीं हुआ है। दरअसल बेगूसराय सांसद सह केंद्रीय मंत्री अपने चार दिवसीय दौरे पर बेगूसराय पहुंचे हैं जहां आज दूसरे दिन बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण कर बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर रहे हैं।
बाईट- गिरिराज सिंह, केंद्रीय मंत्री




