डूबते व्यक्ति को लोगों ने बाहर निकाला, प्रशासनिक लापरवाही से मौत!

SHARE:

ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-

खबर लालगंज से है। जहां बसंता जहानाबाद घाट पर रामप्रवेश सहनी नदी में डूब रहा था। जिसे स्थानीय ग्रामीणों ने बचा कर बाहर निकाला। साथ ही पेट से पानी भी बाहर निकाला। लेकिन स्थानीय प्रखंड प्रशासन और एंबुलेंस के आने में देरी के कारण रामप्रवेश सहनी की मौत हो गयी। उसके बाद घाट पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही रामप्रवेश सहनी के पास से पुलिस ने आधार कार्ड बरामद किया। जिसके अनुसार मृतक का घर कीरतपुर राजाराम भगवानपुर थाना क्षेत्र बताया गया है। मृतक का ससुराल लालगंज थाना क्षेत्र के पोझिंयां में बताया गया है। जो अपने निजी काम से लालगंज आया हुआ था। मृतक के परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं। जिसमें एक लड़का 21 साल का है और बाकी नाबालिग हैं।

Join us on:

Leave a Comment