शशिकांत मिश्रा की रिपोर्ट :-
:- बड़हिया नगर के प्राथमिक विद्यालय अनुसूचित जाति टोला इंदुपुर में गुरुवार को शिक्षक संघ बिहार जिला ईकाई लखीसराय द्वारा एक बैठक आयोजित किया गया। बैठक प्रमंडल संयोजक मुंगेर के नवीन कुमार के देखरेख में जिला अध्यक्ष श मनोज कुमार के अध्यक्षता में हुई। बैठक में शिक्षकों ने विचार विमर्श किया गया और विभिन्न बिन्दु पर सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए प्रखंड कमिटी का पुनर्गठन किया गया। जिसमें सर्वसमति से दिनेश प्रसाद सिंह को प्रखंड अध्यक्ष, इंद्रदेव पासवान को प्रखंड उपाध्यक्ष, सुधीर कुमार को प्रखंड सचिव, राजेश कुमार वर्मा को प्रखंड कोषाध्यक्ष, मनोज कुमार को प्रखंड प्रवक्ता ,धीरज कुमार को प्रखंड मीडिया प्रभारी मनोनित किया गया। बैठक 15 जुलाई को शिक्षा संगोष्ठी सह विदाई समारोह करने का निर्णय , संघ को मजबूती प्रदान करने हेतु सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया। बैठक में मध्य विद्यालय दरियापुर के सहायक शिक्षक नरेंद्र कुमार के आकस्मिक निःधन पर शोक सभा कर उनकी आत्मा के शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया ।बैठक में जिला सयोजक शैलेन्द्र सिंह,जिला वरीय उपाध्यक्ष सुमन कुमार,जिला सचिव संजीव कुमार,रौशन कुमार आदि शिक्षक मौजूद थे।




