अमित कुमार की रिपोर्ट :-
झारखंड के दुमका में शाहरुख नमक युवक के द्वारा अंकिता की पेट्रोल डालकर हत्या कर दी गई थी जिसके विरोध में आज राजधानी पटना के कारगिल चौक पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल एवं साधु-संतों के द्वारा विरोध मार्च निकाला गया एवं आरोपी शाहरुख का बजरंग दल के द्वारा पुतला दहन किया गया।
बजरंग दल के बिहार झारखंड के संयोजक चिन्मय कुमार ने कहा कि जिस प्रकार मुस्लिम लड़कों के द्वारा हिंदू लड़कियों को प्रेम के जाल में फंसा कर हत्या की जा रही है यह बजरंग दल कतई बर्दाश्त नहीं करेगी झारखंड सरकार से उन्होंने मांग करते हुए कहा कि झारखंड सरकार आरोपी शाहरुख को फांसी या उम्रकैद की सजा जल्द से जल्द दें अन्यथा हम लोग चरणबद्ध तरीके से पूरे देश में आंदोलन करेंगे।
बाइट चिन्मय कुमार संयोजक बिहार झारखंड बजरंग दल




