पैसेंजर बिठाने को लेकर ऑटो चालकों में जमकर मारपीट, चुपचाप ख़डी रही पुलिस!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-

मुजफ्फरपुर में पैसेंजर बैठाने को लेकर ऑटो चालकों में हुई जमकर मारपीट बीच बचाव करती नजर आई पुलिस

मुज़फ़्फ़रपुर- जिले के शहरी क्षेत्र के विभिन्न मार्गो में ऑटो चालकों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रहा है मुजफ्फरपुर में अगर ट्रैफिक की समस्या होती है तो उसका सबसे बड़ा कारण क्षमता से अधिक ऑटो का संचालन शहरी क्षेत्रों में है परिवहन विभाग की टीम आए दिन मीडिया में खबर चलने के बाद ऑटो की जांच पड़ताल कर खानापूर्ति तो कर लेती है लेकिन इससे इनकार नहीं किया जा सकता है कि मुजफ्फरपुर के शहरी क्षेत्र में क्षमता से कई गुना अधिक ऑटो का संचालन हो रहा है ऑटो चालक की ऐसी मनमानी है जब चाहे जहां चाहे ऑटो लगाकर पैसेंजर उतार और चढ़ाव सकते हैं अगर बोलेंगे तो मारपीट करने पर उतारू हो जाएंगे ऐसा ही मामला तस्वीरों के माध्यम से भी देख लीजिए यह तस्वीर जिले के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र में स्थित सरकारी बस स्टैंड के मुख्य द्वार के समीप की है जहां सुदूर इलाके से सरकारी बसों से आने वाले यात्री बाहर निकल कर अपने अपने गंतव्य पर जाने के लिए ऑटो की सवारी लेते हैं इसी दौरान पैसेंजर को बैठाने को लेकर आपस में ही कई ऑटो चालक भीड़ गए और फिर होने लगी जमकर मारपीट । वहीं सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु करने में मौजूद पुलिसकर्मी बीच बचाव करते नजर आए लेकिन कोई ज्यादा एक्शन नहीं कर सके क्योंकि ऑटो चालकों की मनमानी से भली-भांति वाकिफ है यहां तैनात सुरक्षाकर्मी लेकिन सवाल उठता है कि आए दिन इस तरह की घटनाएं विभिन्न चौक चौराहों पर होती है और ना तो प्रशासन के तरफ से कोई कठोर कार्रवाई होती है और ना ही परिवहन विभाग अपना काम करती है ऐसे में खासकर महिलाएं और बच्चे जो सुरक्षित यात्रा के लिए अगर ऑटो की सवारी मुजफ्फरपुर में लेते हैं तो वह कितने सुरक्षित हैं इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

Join us on:

Leave a Comment