नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट :-
नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के घसियाडीह गांव के समीप तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मौत के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान घसीयाडीह निवासी भुना मांझी के पुत्र साको मांझी के रूप में किया गया। बताया जा रहा है कि युवक काम करने के लिए घर से निकला था, तभी गांव के पास थी तेज रफ्तार बस ने उसे रौंद दिया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस दुर्घटनाग्रस्त बस को जप्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। आपको बता दे कि घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं मृतक अपने पीछे पत्नी के साथ दो बच्चों को छोड़ गया है।




