अमित कुमार की रिपोर्ट :-
तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर आज बिहार के दौरे पर राजधानी पटना पहुंचकर सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की।
चंद्रशेखर और नीतीश कुमार ने भारत-चीन सीमा पर स्थित गलवान घाटी में शहीद हुए भारतीय सैनिकों के परिवारों को आर्थिक मदद पहुंचाते हुए उन्हें चेक सौंपा।इसके अलावा, उन्होंने पिछले दिनों तेलंगान मेंअग्निकांड दुर्घटना में मृतक बिहार के 12 कामगारों (श्रमिकों) के परिवारों को भी वित्तीय सहायता प्रदान किया.
चंद्रशेखर ने राज्य के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से भी मुलाकात की. तेजस्वी ने बताया कि दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने गलवान घाटी में शहादत देने वाले सैनिकों के सम्मान करते हुए उनके परिवारवालों को आर्थिक मदद दी है. इसके अलावा, पिछले दिनों हैदराबाद में हुए अग्निकांड में मारे गए बिहार के 12 लोगों के परिजनों को भी आर्थिक सहायदा दी. उन्होंने कहा कि देश के सभी राज्य अगर आपस में ऐसा सहयोग करेंगे, तो देश सफल होगा.




