मनोज कुमार की रिपोर्ट :-
छात्र जदयू मगध विश्वविद्यालय के अध्यक्ष उत्तम कुशवाहा ने कॉलेज अध्यक्ष एवं विश्वविद्यालय पदाधिकारियों की सूची की जारी!
गया: छात्र जदयू मगध विश्वविद्यालय की 51 सदस्य कमेटी का गठन किया गया, इस मौके पर छात्र जदयू के मगध विश्वविद्यालय के अध्यक्ष यश वर्मा उर्फ उत्तम कुशवाहा ने कहा कि छात्र जदयू के प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल जी के निर्देशानुसार संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए आज पहली 51 सदस्य कमेटी का गठन किया गया है, इस कार्यक्रम में छात्रों को हौसला अफजाई के लिए महानगर अध्यक्ष राजू बरनवाल एवं पूर्व विधायक कृष्णानंद यादव को छात्र जदयू के कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ देकर उन्हें सम्मानित किया, उत्तम कुशवाहा ने कहा कि छात्र जदयू एक ऐसा संगठन जिससे हर एक छात्र, छात्राएं मुख्यमंत्री जी के छात्र के कल्याणकारी योजनाओं से संकल्पित होकर जुड़ते हैं और हम सभी कार्यकर्ताओं का यह फर्ज बनता है कि छात्रों को हो रही समस्याओं से समाधान कराएं, उत्तम क्षकुशवाहा ने मगध विश्वविद्यालय की ओर ध्यान केंद्रित करते हुए कहा कि जिस तरह से मगध विश्वविद्यालय का रवैया है हम सभी इससे परिचित है ना ही समय पर परीक्षा होती है ना ही समय पर नामांकन होता है ना ही समय पर परिणाम घोषित होता है और सिर्फ तारीख पर तारीख दिया जा रहा है इन सभी समस्याओं से संघर्ष करने के लिए संगठन का विस्तार किया गया है और पांचो जिला में कॉलेजों में छात्र जदयू के पदाधिकारी को प्रमाण पत्र देकर नियुक्ति की गई है,!
बाइट – – – उतम कुशवाहा छात्र नेता
रिपोर्ट—– मनोज कुमार
गया




