अब BPSC अभ्यर्थियों पर बरसाई लाठियाँ, पुलिस ने दौड़ा दौड़ा कर पीटा!

SHARE:

अमित कुमार की रिपोर्ट :-

पटना में एक बार फिर अभ्यार्थियों पर पुलिस ने बरसाई लाठियां एवं खदेड़ को सभी को भगाया गया।

पटना आज बीपीएससी (बिहार लोक सेवा आयोग ) कार्यालय के बाहर अभ्यर्थियों बीपीएससी की 67वीं पीटी परीक्षा दो दिन में दो पाली में कराने एवं परसेंटाइल सिस्टम लागू करने के खिलाफ आंदोलन कर रहे थे. इसी दौरान पुलिस ने पटना म्‍यूजियम के पास प्रर्दशनकारियों पर लाठीचार्ज कर दिया. यहां कई छात्रों के घायल होने की भी खबर है.

BPSC परीक्षा के पैटर्न में बदलाव की घोषणा के बाद से छात्र इसका विरोध कर रहे थे. इसी को लेकर आज अभ्यर्थी प्रदर्शन कर रहे थे. प्रदर्शनकारी जब आयोग कार्यालय का घेराव करने के लिए निकले तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया जिसका छात्रों ने विरोध किया तो पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया. पुलिस ने आंदोलन का नेतृत्व कर रहे छात्र नेता दिलीप को भी गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने दिलीप पर मारपीट का भी आरोप लगाया है.

बता दें की 67वीं PT परीक्षा को लेकर आयोग के परीक्षा नियंत्रक ने सूचना जारी करते हुए कहा कि 67वीं संयुक्त (प्रारंभिक) परीक्षा में अभ्यर्थियों की संख्या अत्यधिक रहने के कारण जिला से एक चरण में परीक्षा आयोजित करने के लिए पूर्णरूपेण आवासन उपलब्ध नहीं हो पा रहा था. इस वजह से आयोग के द्वारा प्रारंभिक पुनर्परीक्षा एक से अधिक चरणों में आयोजित करने और परीक्षा परसेंटाइल सिस्टम से करने का निर्णय लिया गया है. परीक्षा 20 सितंबर 2022 मंगलवार और 22 सिंतबर 2022 गुरुवार को आयोजित की जाएगी. नियम में किए गए इसी बदलाव का अभ्यर्थी विरोध कर रहे थे.

Join us on:

Leave a Comment