स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड, जिला- जहानाबाद के तत्वाधान में गौतम बुद्ध इंटर विद्यालय और मुरलीधर इंटर विद्यालय जहानाबाद में प्रथम सोपान प्रशिक्षण का उद्घाटन किया गया, जहां गौतम बुद्ध इंटर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापिका सियामनी कुमारी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा की स्काउट- गाइड प्रशिक्षण शिक्षाप्रद खेल है, जिससे विद्यार्थियों को चारित्रिक, मानसिक एवं शारीरिक विकास के साथ अपने कर्तव्य के प्रति सजग रहने की कला सीखने का अवसर प्राप्त होता है, वही मुरलीधर इंटर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापिका प्रमिला कुमारी ने छात्र- छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्काउट- गाइड प्रशिक्षण से विद्यार्थियों में सामाजिक, प्रशासनिक कार्यों के साथ नेतृत्व करने की कला सीखने का अवसर प्राप्त होता है

तथा हरिशंकर कुमार, जिला संगठन आयुक्त ने बताया कि गौतम बुद्ध इंटर विद्यालय में अरुण कुमार श्रीवास्तव, मुरलीधर में संतोष कुमार, आदर्श उच्च विद्यालय टेहटा में कविता दत्ता, सोनवा में राघवेंद्र कुमार, मखदुमपुर में राजीव कुमार, सागरपुर में अरविंद कुमार सिंह, स्काउट मास्टर और गाइड कैप्टन के नेतृत्व में प्रशिक्षण चलाया जा रहा है, जिसमें छात्र- छात्राओं को स्काउट- गाइड के विषय, नशा उन्मूलन, दहेज उन्मूलन, एकल उपयोग प्लास्टिक एवं पॉलिथीन का प्रयोग से होने वाले नुकसान के संबंध में बताया जाएगा, इस अवसर मौजूद राजेश कुमार सहायक जिला संगठन आयुक्त अरवल ने प्रशिक्षण को जीवन जीने की कला बताएं

Join us on:

Leave a Comment