बेगूसराय में 70 वर्षीय दिव्यांग की गंगा में डूबने से मौत!

SHARE:

प्रशांत कुमार की रिपोर्ट :-

बेगूसराय में गंगा में बढ़े जलस्तर की वजह से गंगा नदी में डूबने से एक 70 वर्षीय विकलांग बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना बलिया थाना क्षेत्र के शादी पुर दियारा के वार्ड नंबर 3 की है। बताया जाता है कि मंगलवार की रात करीब 11 बजे विकलांग बुजुर्ग 70 वर्षीय रतन पासवान घर में शौच जाने की बात कह घर के बाहर निकले थे तभी घर के पीछे बाढ़ के पानी में फिसल कर गिर गए जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई‌।

घरवाले काफी देर तक वापस नहीं आने पर रात में खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। आज सुबह गंगा नदी से उनका शव घर के पीछे से बरामद किया गया‌। गंगा नदी में डूबने से मौत की सूचना बलिया थाना पुलिस को दी गई पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है। मृतक के पुत्र ने बताया कि गंगा नदी में बढ़े जलस्तर की वजह से घर के पास डुबने से मौत हुई है । मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है सभी का रो रो कर बुरा हाल है।
बाइट – ललन पासवान, मृतक का पुत्र

Join us on:

Leave a Comment