अमित कुमार की रिपोर्ट :-
महागठबंधन की सरकार में राजद कोटे के मंत्रियों पर दर्ज अपराधिक मामलों को लेकर उन्हें पद से हटाए जाने की मांग को लेकर लगातार प्रेस वार्ता कर रहे भाजपा के राज्यसभा सांसद व बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी पर राजद के वरिष्ठ नेता व पूर्व राज्यसभा सांसद शिवानंद तिवारी ने बड़ा हमला किया है।

उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार में 40% मंत्री दागी हैं। उस पर कुछ नहीं कह रहे हैं, पहले उन्हें हटाइये,शिवानंद तिवारी ने कहा है कि जो विधायक दोषी पाए जा रहे हैं उनकी सदस्यता रद्द हो रही है। यह कानून का काम है और देश को कानून के मुताबिक चलने दीजिए।




