शटर काटकर ज्वेलरी दुकान किया साफ, 15 लाख के गहनों की चोरी!

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट :-

नालंदा – शटर काटकरज्वेलर्स दुकान से 15 लाख के गहनों चोरी , पुलिस गश्ती पर सवालिया निशान

नगर थाना इलाके के अम्बेर चौक के समीप पुलिस गश्ती को धत्ता बताते हुए अज्ञात बदमाशों ने एक ज्वेलर्स दुकान को अपना निशाना बनाते हुए करीब 15 लाख के गहनों को चुरा लिया। नगर और यातायात थाना के महज कुछ दूरी पर हुए इस भूषण चोरी से पुलिस गश्ती पर सवालिया निशान खड़ा हो रहा है । शंकर भाई ज्वेलर्स दुकान के संचालक शंकर कुमार ने बताया कि रविवार की रात 9 बजे दुकान बंद कर घर चले गए । सुबह जब वे कूड़ा फेंकने उठे तो दुकान का शटर खुला देख चौक गए । चोरों ने शटर काटकर करीब 15 लाख रुपए के गहनों को चुरा लिया । साथ ही दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा के हार्ड डिस्क को भी अपने साथ लेकर चला गया । नगर थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि दुकान के संचालक द्वारा लिखित शिकायत की गई है । पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन की है जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।

बाइट।पीड़ित दुकानदार

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें