रवि शंकर शर्मा :-
बाढ़ के कोंदी पंचायत में स्थानीय युवाओं के द्वारा हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर मिनी मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें करीब 1 सौ से भी ज्यादा युवाओं ने हिस्सा लिया इस मौके पर साडे 7 किलोमीटर की दौर पूरा करने के लिए युवाओं ने दौड़ लगाया,
यह दौर ग्रामीण सड़क पर लगाया गया जिसे बखूबी युवाओं ने पूरा करते हुए युवा लक्ष्य ग्रुप के कई युवा खिलाड़ियों ने कई प्राइज जीत लिया, धावकों को नगद राशि भी दी गई,ग्रामीण परिवेश में इस तरह के खेल का आयोजन किए जाने का चारों तरफ प्रशंसा हो रहा है, सभी सफल प्रतिभागियों को मेडल प्रदान करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया!




