रवि शंकर शर्मा :-
बाढ़ संगठन जिला में वरिष्ठ भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं ने सुनी “मन की बात” !
संगठन जिला बार में भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा हर महीने कही जाने वाली मन की बात कार्यक्रम में हिस्सा लिया, संगठन जिला में पांच दर्जन से अधिक स्थानों पर मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, सिर्फ मोकामा पूर्वी में 27 जगहों पर मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, मोकामा पूर्वी हाथीदह के मुखिया और मोकामा मुखिया संघ के अध्यक्ष शशि शंकर शर्मा के आवास पर मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश नंदन जिला अध्यक्ष अवनीत गुंजन वरिष्ठ भाजपा नेता संजय कुमार मोकामा मुखिया संघ कोषाध्यक्ष और दरियापुर के मुखिया शैलेंद्र प्रसाद औटा ग्राम पंचायत से वरिष्ठ भाजपा नेता निलेश कुमार पवन, अविनाश कुमार चंदन समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं और नेताओं ने मन की बात सुनी, इस दौरान दर्जनों महिलाओं ने भी मन की बात सुनी.
वहीं मोकामा पश्चिमी में जिलाध्यक्ष डॉ. सियाराम सिंह और मंडल अध्यक्ष सौरभ कुमार के नेतृत्व में कई भाजपाइयों ने मन की बात कार्यक्रम में भाग लिया, प्रदेश कार्य समिति सदस्य मनोज कुमार, वरिष्ठ भाजपा नेता विधायक सह प्रदेश महामंत्री संजीव चौरसिया ने मोकामा पश्चिमी में मन की बात सुनी, इसी प्रकार हरेक मंडल और नगर में प्रदेश में आये वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने भाग लिया. यूँ तो पुरे प्रदेश में मन कि बात कार्यक्रम सुनी गई और सुनी जाती भी रही है परन्तु उल्लेखनीय है कि अनंत सिंह कि विधायकी जाने के बाद मोकामा में विधानसभा उपचुनाव होना है, इसे लेकर प्रदेश भाजपा का ध्यान मोकामा पर केंद्रित है!
भाजपा सूत्रों कि माने तो इस बार मोकामा से भाजपा खुद अपना उम्मीदवार देने जा रही है और ये सारे कार्यक्रम उसी को लेकर किये जा रहे हैँ.
आने वाले दिनों में भाजपा मोकामा में और भी कई कार्यक्रमों का आयोजन करने जा रही है. जिसमें पार्टी के प्रदेश स्तर के नेताओं से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के नेताओं का आगमन होना तय हुआ है.





