सुभाष सिंह के श्राद्ध में शामिल हुए नीतीश, दी श्रद्धांजलि।

SHARE:

अनुज पांडेय की रिपोर्ट :-

गोपालगंज।। सदर विधायक सह बिहार सरकार के पूर्व दिवंगत सहकारिता मंत्री स्वर्गीय सुभाष सिंह के श्राद्ध कार्यक्रम मे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे इस दौरान राजद और जदयू तथा भाजपा के भी कई वरिष्ठ नेता इस कार्यक्रम में शामिल हुए सभी नेताओं ने सुभाष सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों से मिलकर उन्हें सांतवना दिया। दिवंगत पूर्व मंत्री के पैतृक गांव ख्वाजेपुर में पहुंचें सभी नेताओं ने सुभाष सिंह को मृदुभाषी और मिलनसार तथा जनता के सुख दुख में खड़ा रहने वाला नेता बताया और कहा कि सुभाष सिंह के निधन से गोपालगंज की जनता को अपूरणीय क्षति हुई है सुभाष सिंह का अधिकांश राजनीतिक कार्यकाल नीतीश कुमार के ही मंत्रिमंडल में गुजरा है।और सुभाष सिंह अपनी बातों को काफी विनम्रता से सरकार के पास रखा करते थे इसलिए नीतीश कुमार भी उनसे काफी प्रभावित रहते थे और यही वजह रहा है कि भाजपा से गठबंधन टूटने के बाद भी नीतीश कुमार उनके श्राद्ध कार्यक्रम में पहुंचने से अपने आप को रोक नहीं सके और उन्हें श्रद्धांजलि देने उनके पैतृक गांव पहुंच गए।इस अवसर पर मुख्य रूप से गोपालगंज के नेताओं में जेडीयू सांसद डॉ आलोक कुमार सुमन, राष्ट्रीय महासचिव रामसेवक सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता मंजीत सिंह आरजेडी के नेता बैकुंठपुर विधायक प्रेम शंकर यादव, राजद जिलाध्यक्ष सह हथुआ विधायक राजेश सिंह कुशवाहा,सुनील कुमार,दिलीप सिंह, सहित कई बड़े नेता कार्यक्रम में शामिल हुए। तो वहीं भाजपा से मिथिलेश तिवारी, राम प्रवेश राय,मंगल पांडेय, आदित्य पांडे, राजीव कुमार उर्फ गप्पु बाबू,नित्यानंद राय, इत्यादि नेताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।इस दौरान तेजस्वी यादव के भी आने की खबरें पूरे दिन चलती रही परंतु किसी कारणवश तेजस्वी का आगमन इस कार्यक्रम में नहीं हो सका जिससे राजद के नेताओं और कार्यकर्ताओं में थोड़ी मायूसी देखी गई क्योंकि तेजस्वी के आगमन को लेकर राजद के लोग काफी उत्साहित थे।

Join us on:

Leave a Comment