गाँधी सेतु पर बस जलकर खाक, बाल बाल बची यात्रियों की जान!

SHARE:

अमित कुमार की रिपोर्ट :-

पटना

महात्मा गांधी सेतु पर बस में लगी आग
राजधानी पटना के गायघाट स्थित महात्मा गांधी सेतु पर पाया संख्या 40 के पास हाजीपुर से पटना आ रही सवारी बस में अचानक आग लग गई, आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. बस के ड्राइवर और कंडक्टर ने किसी तरह से सभी यात्रियों को नीचे उतारा , इस आगलगी में कोई हताहत नहीं हुई है ,लेकिन आग से बस पूरी तरह जलकर राख हो गया . आग की सुचना पर फायर विग्रेड की दो यूनिट गाड़ी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास लगातार जारी है .बस पूरी तरह से जलकर राख हो गया है . बस में आग लगने के कारण हाजीपुर से पटना आने वाली रास्ते पर प्रचालन कुछ देर के लिए रोक दिया गया है.

Join us on:

Leave a Comment