प्रशांत कुमार की रिपोर्ट :-
बेगूसराय नगर निगम के सफाई कर्मी और अन्य कर्मचारी आज से अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताल के पहले दिन सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी नगर निगम ऑफिस में तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। दरअसल सफाई कर्मियों की मांग है कि वर्षों से संविदा पर काम कर रहे सफाई कर्मियों और कर्मचारियों को स्थाई नौकरी दी जाए, समान काम का समान वेतन सभी कर्मचारियों को दी जाए, सफाई के दौरान सुरक्षा कीट देन, समय पर वेतन की भुगतान करने समेत 11 मांगों को लेकर यह हड़ताल किया गया है। हड़ताल की वजह से शहर में आज सफाई व्यवस्था जहां ठप है वहीं ऑफिस में भी तालाबंदी कर सफाई कर्मी और कर्मचारी नगर निगम गेट पर धरना पर बैठ गए हैं जिस वजह से ऑफिस का कार्य भी बाधित होगा। मजदूर नेता दिलीप कुमार मल्लिक ने बताया कि 1 साल पहले भी अनिश्चित कालीन हड़ताल किया गया था उस समय आश्वासन दिया गया था कि जल्द ही सभी मांगों को पूरा किया जाएगा लेकिन 1 साल के बाद भी इनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया। इसलिए एक बार फिर पूरे राज्य में नगर निगम और नगर निकाय कर्मियों ने हड़ताल किया है।
बाईट-दिलीप मलिल्क, कर्मचारी नेता




