बिहार : पद की मर्यादा के खिलाफ काम कर रहे हैं स्पीकर : नेता प्रतिपक्ष

SHARE:

रिपोर्ट -अनमोल कुमार :-

भ्रष्टाचार से जुड़ी रिपोर्ट को स्पीकर ने पेश नहीं होने दिया : विजय सिन्हा
सरकार के दबाव में कार्य सूची तक बदल देने का आरोप

पटना : बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने सरकार व नवनियुक्त अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी पर संवैधानिक पद की मर्यादा को ताक पर रखकर स्वार्थ व परिवारवाद के दबाव में काम करने के आरोप लगाए और नियमों के रहते उनकी अनदेखी कर भ्रष्टाचार से जुड़ी रिपोर्ट को सदन पटल पर नहीं पेश होने दिया। विधानसभा की कार्यवाही समाप्त होने के बाद आज विजय सिन्हा ने कहा संवैधानिक पद पर बैठे विधानसभा अध्यक्ष ने सरकार के दबाव में कार्य सूची तक बदल दी। साथ ही उन्होंने विशेष समिति और आचार समिति की रिपोर्ट सदन में नहीं में भी पेश नहीं होने दी। आज जो रिपोर्ट सदन में रखी जानी थी वह करोड़ों के घोटाले से संबंधित है। सदन में सदस्यों ने जब घोटाले का मामला उठाया तो उन्होंने जांच समिति गठित कर दी थी, जिसकी रिपोर्ट आ गई है, लेकिन उसे रोका गया।

सीएम से पूछा-जीरो टालरेंस अब कहां गया?
नेता प्रतिपक्ष सिन्हा ने सवाल करते हुए कहा कि सीएम नीतीश कुमार बताएं, इस मामले को क्यों रोकना चाहते हैं। सीएम की कथनी और करनी में अंतर है। जीरो टालरेंस अब कहां गया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा बिहार में दोबारा जंगलराज नहीं आने देंगे। वही डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर भी हमला बोलते हुए कहा कि तेजस्वी यादव ने कहा था चाचा-भतीजे की जोड़ी धमाल करेगी। लगता है धमाल की शुरुआत हो चुकी है। लगता है भ्रष्टाचार का धमाल करेंगे।

Join us on:

Leave a Comment