पंकज कुमार जहानाबाद।
जहानाबाद। अबध बिहारी चौधरी को बिहार विधानसभा के अध्यक्ष चुने जाने पर राजद नेताओं ने बधाई दी है। बधाई देते हुए राजद जिला प्रवक्ता डॉ शषिरंजन उर्फ पप्पु यादव ने कहा कि अबध बिहारी चौधरी का अनुभव बहुत पुराना है। वो काफी समय से विधानसभा के सदस्य के रूप में काम करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि अवध बिहारी चौधरी कुशल नेतृत्वकर्ता के रूप में जाने जाते हैं। बिहार विधानसभा अध्यक्ष का पद काफी गरिमामयी होता है। वे सदन को सदैव बेहतर ढंग से चलाएंगे। बतातें चलें कि अबध बिहारी चौधरी आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के काफी करीबी माने जाते हैं। बधाई देने वालों में राजद जिलाध्यक्ष महेष ठाकुर, प्रधान महासचिव परमहंस राय, धर्मपाल यादव, बैकुण्ठ यादव, पैक्स अध्यक्ष सुरेष यादव, संजय लालसे, डॉ अजय यादव, साधु यादव, शैलेष यादव, मिथिलेष यादव, सतीष यादव सहित कई राजद नेता शामिल हैं।




