तीन लोगो पर बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज!

SHARE:

पंकज कुमार की रिपोर्ट :-

जहानाबाद।

बिजली विभाग के द्वारा बिजली चोरी करने वालो के खिलाफ पूरे ज़िले में सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को टीम ने मीटर बाइपास कर एवं बिजली बिल बकाया रहने के कारण विद्युत कनेक्शन काट देने के बाबजूद भी चोरी से बिजली का उपयोग करने वाले के खिलाफ द्वारा गठित छापेमारी दल ने बिजली चोरी करते हुए तीन लोगो को रंगे हाथो पकड़ा है। इस आशय की जानकारी देते हुए विद्युत कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि कनीय विधुत अभियंता अनीता कुमारी के नेतृत्व में मखदुमपुर प्रखंड अंतर्गत सुगाव गांव में मीटर जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान बिजली चोरी करते हुए तीन लोगो को पकड़ा गया। पकडे गये लोगो में कंचन देवी पर 17982 इंदु देवी पर 16087 एवं संतोष कुमार पर 19971 रुपए का आर्थिक जुर्माना लगाते हुए टेहटा ओपी में प्राथिमिकी दर्ज करवाया है।

Join us on:

Leave a Comment