आरा से आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट :-
भोजपुर पुलिस को आज उस वक्त एक बड़ी सफलता हाथ लगी जब गुप्त सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर जाली नोट कि गिरोह का भंडाफोड़ किया और भारी मात्रा में जाली नोट और नोट छापने वाली मशीन भी बरामद की है। मामला भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर इलाके की है जहां पर पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक बगीचे में कुछ लोग जमा होकर नकली नोट छाप रहे हैं। वहीं पुलिस कप्तान संजय सिंह ने आनन-फानन में एक टीम का गठन कर उक्त जगह पर छापेमारी की ,जिसमें 500 के 6 लाख 50 हज़ार जाली नोट और नकली नोट छापने वाले स्कैनर सहित 2 बदमाशो को मौके से धर दबोचा। वहीं पुलिस ने जब इन बदमाशों पर दबिश बढ़ाई तो पकड़े गए दो बदमाशों ने स्वीकार किया कि यह लोग एटीएम से पैसा निकालने वाले सीधे साधे लोगों को असली नोट के बदले नकली नोट थमा देते थे और स्थानीय बाजार में इसका हेरफेर करते रहते थे ।इस खुलासे के बाद पुलिस ने अपनी एक जांच टीम जगदीशपुर में लगा दी है ताकि इस गिरोह में कौन कौन लोग हैं उनकी पहचान की जा सके और उनको पुलिस के गिरफ्त में लिया जा सके। पुलिस ने फिलहाल इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और आगे भी छानबीन की बात कही है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद नकली नोट के कारोबारियों में हड़कंप है।
बाईट/-संजय सिंह(भोजपुर एस पी)




