सीएसपी लूटने वाले गैंग का पर्दाफाश, 4 बदमाश गिरफ्तार!

SHARE:

अनुज पांडेय की रिपोर्ट :-

सीएसपी लुटेरों के एक बड़े गैंग का हुआ खुलासा

घटना में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए एसडीपीओ के नेतृत्व में बनाई गई थी टीम

संवाददाता, गोपालगंज

गोपालगंज पुलिस ने दस दिन पहले सीएसपी में हुए लूट का खुलासा कर दिया।इसके साथ ही लूट की दूसरी वारदात को अंजाम देने के लिए इक्ट्ठा हुए चार बदमाशों को धर दबोचा।पकड़े गए बदमाशों के पास से लूट की गई राशि का पचास हजार रुपया भी बरामद हुआ है।पकड़े गए बदमाशों में पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बैरागी टोला निवासी सत्येन्द्र यादव उर्फ बुलेट तथा रामप्रवेश यादव व कल्याणपुर थाना क्षेत्र के परपटिया गांव निवासी दिलीप यादव के साथ पश्चिम चंपारण जिले के चनपटिया गांव निवासी राजीव रॉ उर्फ राजू शामिल है।पूछताछ में सभी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।
इस तरह पकड़ में आए बदमाश : एसपी आनंद कुमार ने बताया कि बीते 17 अगस्त को कृतपुरा बाजार के समीप स्थित एसबीआई के सीएसपी में हथियार के साथ घुसकर अपराधियों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था।इसके बाद बाहर निकलते हुए फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान सीएसपी के अंदर से अपराधियों ने 5 लाख 50 हजार नकदी लूटकर फरार हो गए थे।सूचना मिली की बदमाश बंगरा घाट के समीप लूट की दूसरी वारदात को अंजाम देने के लिए इक्ट्ठा हुए है।इसके बाद वहां पर छापेमारी की गई।जहां से चारों को गिरफ्तार किया गया। एसपी ने बताया कि सभी पुलिस पदाधिकारी को सम्मानित करने के लिए विभाग को पत्र लिखा जाएगा।
हथियार और कारतूस भी हुआ बरामद
गिरफ्तारी के बाद बदमाशों की जांच की गई तो इनके पास से पुलिस ने दो देसी पिस्टल, सात कारतूस, मोबाइल व बाइक बरामद हुआ। वहीं एसपी आनंद कुमार ने बताया कि पुलिस की टीम को देखकर बंगरा घाट से दो अपराधी पूर्वी चंपारण जिले की तरफ फरार हो गए। उन्हें पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। केसरिया थाने में गिरफ्तार आरोपित मुन्ना यादव व राकेश यादव के पास से भी पुलिस ने हथियार बरामद किए हैं।

Join us on:

Leave a Comment