पंकज कुमार की रिपोर्ट :-
बिजली विभाग के द्वारा बिजली चोरी करने वालो के खिलाफ पूरे ज़िले में सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।
इसी कड़ी में टीम ने मीटर बाइपास कर चोरी से बिजली का उपयोग करने वाले के खिलाफ द्वारा गठित छापेमारी दल ने बिजली चोरी करते हुए सतरह लोगो को रंगे हाथो पकड़ा है।
इस आशय की जानकारी देते हुए विद्युत कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि जिले के बीबीपुर, उत्तरी दौलतपुर, सुरही, मुर्गीयाचक आदि गावो में मीटर जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान 17 लोगो को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया।
पकडे गए लोगो में मंटु कुमार पर 14452 पंकज कुमार पर 18288 सुदामा पंडित पर 10288 कपिलदेव मिस्त्री पर 14452 नंदकिशोर मिस्त्री पर 10288 रमेश यादव पर 14452 सुरेश यादव पर 10288 राजाराम प्रसाद पर 14452 धर्मेंद्र कुमार पर 33235 सुमित्रा देवी पर 14536 बिष्णु साव पर 14568 ख़ुदकुश आलम पर 56900 इंद्रदेव यादव पर 9768 रफीक पर 20019 शमा परवीन पर 26704 घमंडी यादव पर 10914 एवं बदरुद्दीन पर 22686 रू का आर्थिक जुर्माना लगाते हुए सम्बंधित थाना में प्राथिमिकी दर्ज करवाया है। इस जाँच अभियान दल में सहायक विधुत अभियंता प्रमोद कुमार निराला कनीय विधुत अभियंता अनिल कुमार, नवीन कुमार,आशीष कुमार,अभय कुमार, शिव कुमार प्रसाद सहित अन्य विधुत कर्मी मौजूद थे।




