भारत स्काउट एन्ड गाइड का प्रशिक्षण शिविर समाप्त :-

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद। :-

पीपीएम स्कूल जहानाबाद, में भारत स्काउट और गाइड का चल रहे प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया, जिसको मुख्य अतिथि मनोज कुमार, (अनुमंडल पदाधिकारी) ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण से मानसिक गुणवत्ता, नेतृत्व क्षमता के विकास एवं सामाजिक, प्रशासनिक गतिविधियों में कार्य करने का शिक्षा प्राप्त होता है, वही अध्यक्षता करते हुए शिक्षाविद राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित डॉ इंदु कश्यप ने कहा कि प्रशिक्षण से राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होता है, मौके पर मौजूद हरिशंकर कुमार जिला संगठन आयुक्त ने कहा कि प्रशिक्षण में छात्र- छात्राओं को स्काउट- गाइड के विषय के साथ स्वयं के प्रति कर्तव्य, दूसरों के प्रति कर्तव्य और देश के प्रति कर्तव्य की शिक्षा सीखने का अवसर प्राप्त होता है, जबकि त्रिपुरारी शर्मा ने कहा कि स्काउट और गाइड प्रशिक्षण को जिला स्तर पर सभी विद्यालयों में संचालित करने के लिए शिक्षा विभाग जहानाबाद को सहयोग करने की आवश्यकता है, ताकि छात्र- छात्रा प्रशिक्षण प्राप्त कर देश के लिए सुयोग्य नागरिक तैयार हो, समापन समारोह को जिला सचिव नवल कुमार, पैक्स अध्यक्ष विभूति नारायण सिंह ने भी संबोधित करते हुए कहा कि स्काउट- गाइड प्रशिक्षण से जीवन जीने की कला सीखने का अवसर प्राप्त होता है, कार्यक्रम का संचालन सहायक जिला संगठन आयुक्त अरवल राजेश कुमार ने किया, इस अवसर पर एकल प्रयोग प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के संबंध में गाइड छात्राओं ने नाटक एवं गायन का मंचन किया, सभी अतिथियों का स्वागत प्लास्टिक टाइड टर्नर के जिला समन्वयक राजीव कुमार ने किया, धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय प्रधान विजय प्रसाद ने किया, जबकि प्रशिक्षण चांदनी कुमारी गाइड कैप्टन एवं जयप्रकाश कुमार स्काउट मास्टर के द्वारा दिया गया, इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षिका एवं प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे स्काउट और गाइड के अलावा सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे

Join us on:

Leave a Comment