रिपोर्ट -अनमोल कुमार:-
पटना: राजद विधायक अवध बिहारी चौधरी ने बिहार विधानसभा के अध्यक्ष और राजद के ही प्रदेश अध्यक्ष रहे रामचंद्र पूर्वे ने विधान परिषद के उप सभापति पद के लिए नामांकन किया। इस मौके पर सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव समेत महागठबंधन से जुड़े सभी बड़े नेता मौजूद रहे। वहीं सभापति के लिए बुधवार को जदयू के विधान पार्षद देवेश चन्द्र ठाकुर ने कल नामांकन दाखिल किया था।
स्पीकर पद के लिए अवध बिहारी चौधरी ने अपना नामांकन पत्र विधानसभा सचिव के पास जमा किया। नामांकन के बाद कल शुक्रवार को विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान उनका विधानसभा अध्यक्ष के रूप में चुनाव हो जाएगा। उसके बाद वे सदन की कार्यवाही का संचालन करेंगे। वहीं सभापति के लिए कल नामांकन करने वाले देवेश चन्द्र ठाकुर को आज विधान परिषद के विशेष सत्र में उन्हें आधिकारिक रूप से सभापति घोषित किया जाएगा।
बीते बुधवार की शाम मुख्यमंत्री आवास पर महागठबंधन के नेताओं की बैठक में सर्वसम्मति से अवध बिहारी चौधरी को बिहार विधानसभा का अध्यक्ष बनाये जाने को लेकर निर्णय लिया गया था। इसके पहले दोपहर करीब 12 बजे राज्य कैबिनेट की विशेष बैठक हुई, जिसमें विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव कराये जाने संबंधी निर्णय लिये गये। इस निर्णय को राज्यपाल की मंजूरी मिल जाने के बाद सदन में विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की।




