रवि शंकर शर्मा :-
बाढ़ सदर बाजार चौक के पास गुरुवार की संध्या दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई, फल दुकान में काम करने वाले बजरंगी नामक युवक को कुछ असामाजिक तत्वों ने आकर मारपीट करनी शुरू कर दी, उसके बाद और भी लोगों को बुला लिया, और करीब 15 से 20 मिनट तक लाइव मारपीट चलता रहा इस दौरान दो पक्ष आपस में जमकर मारपीट करते रहे इसके बावजूद ना तो कहीं पुलिस नजर आई और ना ही सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया, बाद में जब पुलिस को जानकारी दी गई तो घटना के करीब आधे घंटे बाद पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों ने बताया कि दो शराब माफिया आपस में मामूली विवाद को लेकर भिड़ गए उसके बाद एक पक्ष के लोगों ने अपने दोस्तों साथियों को बुला लिया और जमकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया इस दौरान यातायात व्यवस्था बाधित रही बाद में पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है.




