कुंदन कुमार की रिपोर्ट :-
बांका—–
गुरूवार को ई0डी0 की टीम बाँका पहुँची।बाँका पहुंचने के साथ ही दो टीम अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई करते हुए काली कमाई से अर्जित संपति को अपने कब्जे में लेकर अपना बोर्ड लगा दिया है।बाँका जिला के बौन्सी स्थित सिराय मौजा में सृजन घोटाले के अभियुक्त और बाँका की तत्कालीन भू अर्जन पदाधिकारी जय श्रीठाकुर के तीन भूखंडों जो करीब 11 ग्यारह एकड़ का बताया जा रहा है।इस भखण्ड में जय श्रीठाकुर के साथ ही उनके भाई जयशंकर ठाकुर का भी नाम बताया जा रहा है।वहीं दूसरी टीम की कार्रवाई जिले के अमरपुर प्रखण्ड स्थित लक्ष्मीपुर मौजा में प्रवर्तन निदेशालय की टीम जो सहायक निदेशक प्रशांत कुमार झा के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए 15 एकड़ जमीन को जब्त किया गया।मौके पर अस्सटेन्ट निर्देशक ने बताया कि पुर्व में कोलकत्ता के दिप्तेन बनर्जी अपने परिजनों के साथ प्रतिज्ञा हाउसिंग फिनांस चिट फंड प्राईवेट कंपनी का निर्माण किया गया।कंपनी को चलाने हेतु ऐजेन्ट बहाल किया गया।एजेन्ट का कार्य था कि वह लोगों को चिट फंड कंपनी के संबंध में जागरूक कर लोगों का पैसा फंड में जमा करवाये।सन् 2013-14 में कंपनी सारे लोगों की पैसा लेकर भाग गया।2014 में कटिहार,अररिया तथा फारबिसगंज में कंपनी के खिलाफ केस दर्ज किया गया।सन् 2016 में मामला ईडी को सौंप दिया गया था।2016 के अंत तक ईडी के द्वारा जांच पुर्ण कर लिया गया।जांचोपरांत यह बातें सामने आई कि कंपनी के पैसे से भुखंड की खरीदगी हुई है।जिसमें छह भुखंड अमरपुर,तीन भुखंड कटिहार तथा एक भुखंड जलपाईगुड़ी में खरीदी गयी है।जांच रिपोर्ट हाई कोर्ट में पेश की गयी जहां हाईकोर्ट ने रिपोर्ट को सही मानते हुए भुखंड को जब्त करने का निर्देश दिया ।मामले को लेकर अमरपुर के सीओ वत्सांक कुमार ने बताया कि गुरूवार को ईडी के अधिकारियों द्वारा क्षेत्र के लक्ष्मीपुर मौजा में पंद्रह एकड़ जमीन जब्त करते हुए स्थल पर जब्ती का बोर्ड लगा दिया गया।




