अवैध ईट निर्माण करने वाले 44 चिमनी संचालकों पर होगी कार्रवाई

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-

मुजफ्फरपुर जिले में अवैध रूप से ईट निर्माण कर भट्टा संचालन करने के आरोप पर 44 संचालकों की मुसीबत बढ़ गयी है। जिला खनन कार्यालय के खनिज विकास पदाधिकारी हरेश कुमार ने इनके विरुद्ध अलग- अलग थानों में एफआईआर दर्ज कराने के लिए आवेदन भेजा है।

इसमें सबसे अधिक कुढ़नी प्रखंड के आठ ईंट भट्ठा संचालक हैं। वहीं सिवाईपट्टी व मनियारी थाना क्षेत्र में एक-एक ईंट भट्ठा संचालक है। जिला खनन कार्यालय से मिली

जानकारी के अनुसार, गायघाट के दो, पियर के दो, बोचहां के दो, सकरा के चार, कटरा से पांच, औराई के तीन, हथौड़ी के दो, करजा के छह, पारू के तीन, मीनापुर के पांच, सिवाईपट्टी के एक, कुढ़नी के आठ, मनियारी के एक ईंट भट्ठा संचालक पर एफआईआर दर्ज करने के लिए संबंधित थाने में आवेदन दिया गया है। जिला खनिज विकास पदाधिकारी ने बताया कि विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध रूप से ईंट भट्टा संचालित हो रहे हैं। उनके मालिक अवैध तरीके से ईट निर्माण कर भट्ठा का संचालन कर रहे हैं।

बाइट :- हरेश कुमार जिला खनन पदाधिकारी

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें