रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार जमुई :-
जमुई जिला में योगी के स्टाइल में सिकंदरा में भी चला अतिक्रमणकारियों पर बुलडोजर सरकारी जमीन को किया गया अतिक्रमण मुक्त।
सिकन्दरा प्रखण्ड अंतर्गत कुमार गाँव मे योगी के स्टाइल में अतिक्रमणकारियों के मकान पर बुलडोजर चलाया गया। हाईकोर्ट के आदेश पर सरकारी जमीन पर वर्षों से किए गए अतिक्रमण को मुक्त कराया गया। सरकारी नहर के आम रास्ते की जमीन पर अतिक्रमण कर पक्का मकान बना लिया गया था। जिसको लेकर कई बार ग्रमीणों एवं पदाधिकारी के सहयोग से इसे हटाने को लेकर मध्यहस्था किया गया परंतु सरकारी नहर के आम रास्ते पर पक्का का मकान बनाने वाले कारु सिंह, उदय सिंह, महेंद्र सिंह, आनंदी सिंह, विशुनदेव सिंह ने सभी आदेशों की अनदेखा करते हुए अपनी जिद पर अड़े रहे तथा अतिक्रमणकारियों ने सरकारी जमीन से अतिक्रमण नहीं हटाया।जिसके बाद यह मामला 2020 में हाईकोर्ट पहुँच गया। कोर्ट के द्वारा मालमे की जाँच कर मार्च 2021 में अतिक्रमण मुक्त का आदेश दिया गया।जिसके बाबजूद अतिक्रमण मुक्त नही किया गया।जिसके बाद पुनः याचिकाकर्ता हाईकोर्ट के शरण मे गए।और पुनः हाईकोर्ट ने तीन माह पूर्व फिर अतिक्रमण मुक्त करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया।बता दे कि यह अतिक्रमण को लेकर ग्रामीण से लेकर प्रखण्ड सहित जिला तक के पदाधिकारी के द्वारा अतिक्रमणकारी को समझाने के बाबजूद नही मानने पर याचिकाकर्ता अतिक्रमणकारियों के विरूद्ध हाई कोर्ट में चुनौती दी। सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराने का आदेश जमुई अनुमंडल अधिकारी को दिया था। हाई कोर्ट के आदेश के बाद अनुमंडल अधिकारी के निर्देश पर कार्यपालक पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार एवं अंचलाधिकारी कृष्ण कुमार सौरभ के नेतृत्व में सरकारी जमीन पर बने पक्के मकान को जेसीबी के द्वारा तोड़ कर अतिक्रमण मुक्त कराया गया। दंडाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने बताया कि यह जमीन सरकारी नहर का है जिस पर अतिक्रमण कर मकान बनाया गया था जिसको लेकर हाईकोर्ट के आदेश के बाद यह कार्रवाई की जा रही है।अतिक्रमण हटाने के दौरान सिकंदरा थाना अध्यक्ष आशीष कुमार लछुआड़ थाना अध्यक्ष विजेंद्र कुमार सिंह के अलावे कई पदाधिकारी सहित भारी संख्या में सुरक्षा बल को तैनात किया गया था।
वाइट — दंडाधिकारी मृत्युंजय कुमार
वाइट — अंचला अधिकारी कृष्ण कुमार




