शराब पीने और पिलाने और बेचने के आरोप में 250 से अधिक गिरफ्तार!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-

शराब पीने और पिलाने और बेचने वाले 250 से अधिक लोगों को स्पेशल अभियान चलाकर किया गया गिरफ्तार , सभी को भेजा गया जेल

बिहार के मुजफ्फरपुर में शराब से सम्बंधित व अन्य मामले में 250 से अधिक लोगों को भेजा गया जेल , मद्य निषेध विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया इस अभियान में मुजफ्फरपुर में पुलिस और उत्पाद विभाग के द्वारा सभी थाना क्षेत्रों में , बड़ी संख्या में कार्यवाही की गई है , सभी थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए ढाई सौ से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है इनमें लाल पानी पीने और लाल पानी बेचने वाले दोनों हैं को पकड़कर जब कोर्ट में लाया गया तो कोर्ट परिसर में काफी भीड़ देखने को मिली ,, मुजफ्फरपुर एसएसपी जयंत कांत ने बताया कि पुलिस ने सभी थाना क्षेत्रों में निर्देश दिया गया कि अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करें , स्पेशल ड्राइव चलाये जिसको लेकर यह बड़ी कार्रवाई की गई है , और लगातार जारी रहेगा ,, जिनमें 200 लोग गिरफ्तार किए गए हैं वही उत्पाद विभाग ने भी कार्रवाई करते हुए 70 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है , बड़ी कारवाई मुजफ्फरपुर पुलिस की

बाइट: एसएसपी जयंत कांत

Join us on:

Leave a Comment