प्रशांत कुमार की रिपोर्ट :-
बेगूसराय में एक पति ने पड़ोसी से मोबाइल मांग कर बात करने से नाराज होकर पहले पत्नी की पिटाई की फिर बाद में मोबाइल देने वाली लड़की की पिटाई करते हुए उसकी मां को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सूजा भर्रा गांव की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सतीश शर्मा की पुत्री चांदनी कुमारी से उसके पड़ोसी दिनेश शर्मा की पत्नी किसी से बात करने के लिए मोबाइल फोन मांगा। चांदनी कुमारी ने दिनेश शर्मा पत्नी को मोबाइल फोन बात करने के लिए दिया। इसी दौरान दिनेश शर्मा घर आ गए और पत्नी से पूछा कि मोबाइल फोन किसका है तो दिनेश शर्मा की पत्नी ने बताया कि पड़ोसी चांदनी की मोबाइल है यह सुनकर दिनेश शर्मा आग बबूला हो गए और पत्नी के साथ साथ चांदनी कुमारी की पिटाई करने लगे। हल्ला गुल्ला सुनकर चांदनी कुमारी की मां लक्ष्मी देवी जब बीच-बचाव करने लगी इसी दौरान दिनेश शर्मा ने लक्ष्मी देवी को तेज मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। शोर-शराबा होने पर स्थानीय लोगों ने लक्ष्मी देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल भर्ती कराया गया है जहां उसकी इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पर मुफ्फसिल थाना थाना पुलिस पूरी घटना की जांच में जुट गई है।
बाईट- घायल के परिजन
बाईट- चांदनी कुमारी, पीड़ित




