ग्राम रक्षा दल और पुलिस मित्रों का जोरदार प्रदर्शन!

SHARE:

अमित कुमार की रिपोर्ट :-

वेतनमान और स्थाई नौकरी की मांग को लेकर आज ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्रों ने प्रतिबंधित क्षेत्र में बैरिकेडिंग तोड़ते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। सभी प्रदर्शनकारी गांधी मैदान से बैरिकेडिंग तोड़ते हुए डाकबंगला चौराहा पहुंचे। जहां प्रशासन के द्वारा रोक दिया गया। प्रांतीय प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमें मालूम था कि धारा 144 लागू है। फिर भी हमलोगों ने प्रदर्शन किया। लालू यादव के समय में हमलोगों को बहाल किया गया था। उम्मीद है कि तेजस्वी यादव जो 10 लाख रोजगार का वादा किये हैं। उसमें ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्रों को भी शामिल किया जाएगा।

बाईट ,,,संजय सिंह ,कोतवाली डीएसपी

Join us on:

Leave a Comment