दहेज में मोटरसाइकिल नहीं मिलने पर नव विवाहिता की गला दबाकर हत्या!

SHARE:

ऋषिकेश कुमार की रिपोर्ट :-

नालंदा जिले में एक बार फिर से दहेज के खातिर ना विवाहिता दहेज की बलि चढ़ गई है। ताजा मामला हिलसा थाना क्षेत्र इलाके के पखनपुर गांव की है जहां दहेज में मोटरसाइकिल नही देने पर नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दिया गया। इस मामले में ससुराल पक्ष के लोग घटना के बाद फरार बताया जा रहे हैं। घटना के संबंध में मृतका के परिजनों ने बताया कि सरिता कुमारी की शादी बैजू पासवान से 9 मई 2022 को शादी हुई थी। शादी के थोड़े दिन के बाद ही ससुराल पक्ष के लोगों के द्वारा मोटरसाइकिल का मांग किया जाने लगा। मोटरसाइकिल नहीं देने के उपरांत नवविवाहिता को ससुराल पक्ष के लोगों के द्वारा प्रताड़ित किया जाने लगा दहेज में मोटरसाइकिल नहीं देने के उपरांत पति और ससुराल वालों ने मिलकर पत्नी की गला दबाकर हत्या कर फरार हो गए। इस मामले में परिजनों के द्वारा ससुराल पक्ष के लोगों के ऊपर हिलसा थाना में एफ आई आर दर्ज किया गया है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

बाइट।मृतका के रिस्तेदार

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment